26 अगस्त 2014 - 19:20
इस्राईली जेलों में लगभग सात हजार फिलिस्तीनी बंदी हैं।

फ़िलिस्तीन में कैदियों से संबंधित मंत्रालय ने घोषणा की है कि इस्राईली जेलों में लगभग सात हजार फ़िलिस्तीनी जेल में बंद और यातनायें सहन कर रहे हैं।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन में कैदियों से संबंधित मंत्रालय ने घोषणा की है कि इस्राईली जेलों में लगभग सात हजार फ़िलिस्तीनी जेल में बंद और यातनायें सहन कर रहे हैं। वफ़ा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार फिलिस्तीन में कैदियों से संबंधित मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट पिछले सप्ताह विशेषकर तीन ज़ायोनियों के गायब होने के बाद फ़लस्तीनियों की बढ़ती गिरफ्तारी की ओर इशारा करते हुए कहा है कि इस्राइली जेलों में फ़िलिस्तीनी कैदियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। इस बयान के अनुसार इस बात के मद्देनजर कि फिलिस्तीनियों की गिरफ्तारी एक गंभीर त्रासदी और सामान्य बात बन गई है, इस्राइली जेलों में कैदियों की संख्या और अधिक बढ़ेगी। इस रिपोर्ट के अनुसार 84 प्रतिशत से अधिक कैदियों का संबंध पश्चिमी जॉर्डन से है और उनमें से नौ प्रतिशत से अधिक का संबंध 1948 के कब्ज़ाये गये क्षेत्रों और क़ुद्दस से है जबकि बाकी ग़ज़्ज़ा पट्टी से संबंधित हैं। जिनमें से कुछ इस क्षेत्र पर इस्राईली सरकार के हालिया जमीनी हमलों में गिरफ्तार हैं। ऐसी हालत में जब इस्राईली सरकार ग़ज़्ज़ा पट्टी में अपने अमानवीय अपराध जारी रखे हुए है, पश्चिमी जॉर्डन में जवानों की गिरफ्तारी को अपनी ढ़ाल बनाये हुए है।